प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा। नगर पंचायत डेरवा के वार्ड नंबर 2 माहियामऊ में गुरुवार को करंट से एक भैंस की जान चली गई। वार्ड नंबर 2 निवासी परशुराम सरोज की गाय और भैंस उनका बेटा अंकुश सरोज चराने गया था। शाम हो जाने के बाद अंकुश अपने सभी मवेशी लेकर घर की ओर चल दिया। रास्ते में एसकेएम इंटर कॉलेज के पास जमीन पर रखे ट्रांसफॉर्मर में 11 हजार केवीए का करंट उतर गया था। ट्रांसफॉर्मर चारों तरफ से खुला था। भैंस उसके करीब से गुजरी और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश दिखा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मवेशी की मौत पर जेई व लाइनमैन के खिलाफ दी तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...