Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में मारपीट, 11 लोगों पर मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के पूरे मिश्रन (रोहाड़ा) निवासी जगत पाल मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के गंगा प्रसाद मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, जैश, जय प्रकाश मिश्रा और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शनिवार को जमीन के विवाद में आरोपी गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद घर में घुसकर पीड़ित की भाभी आशा देवी पत्नी अमर पाल, राधा पत्नी सुधीर, किरन पत्नी जगतपाल, सुनील पुत्र रामराज को लाठी से हमला कर घायल कर दिया गया। हल्ला गुहार मचाने पर गांव के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.