Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर इलाके के पूरे भाव कछवाहन (नसीरपुर) निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब चार बजे पीड़ित की बाउंड्री अंदर गांव के राकेश सिंह, बेटा आलोक सिंह, पत्नी करुणा सिंह भूमिधरी जमीन में जबरन नाली खोदने लगे। मना किया तो आरोपित धारदार हथियार व फावड़ा आदि से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपित जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.