प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा के हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहददीनगर गांव निवासी राम दयाल की 50 वर्षीय पत्नी बसहिन देवी ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही कुछ लोग उसके बाग को जेसीबी से खोदवा रहे थे। विरोध करने पर गालियां देते हुए वह लोग उसे तथा उसकी 35 वर्षीय बेटी सुमन देवी पत्नी शिवमूरत, उसकी 16 वर्षीय बेटी मांजी पाल निवासी गड़रियन का पुरवा को लाठी-डंडे से मारने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता बसहिन देवी की तहरीर पर पुलिस ने भारत पाल, श्याम लाल पाल, नन्हेंलाल पाल, प्रवीन पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...