प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुकुवार गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला ने पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने और घर पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। गांव की रहने वाली निर्मला पांडे पत्नी श्रीकांत पांडे का आरोप है कि पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उसे आए दिन परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि उसके घर पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। जिससे परिवार के लोग भयभीत हैं। पीड़िता के मुताबिक, उसके परिवार के अधिकांश लोग मुंबई में रहते हैं। ऐसे में घर पर अकेले रहने के दौरान उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मिट्टी डालने को लेकर विवाद में मां-बेटी को पीटा पीड़ित महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी ...