Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में महिलाओं को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के अंधा का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी मुन्ना लाल पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी भूमिधरी जमीन पर बनी दीवार को रविवार की शाम करीब पांच बजे मोहल्ले के ही कुछ लोग गिराने लगे। दीवार गिराने का विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए उसकी बेटी सविता और बहन मिथलेश को लाठी और रॉड से पीटा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित ने घायलों का इलाज कराने के बाद नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसओ राहुल गौतम ने कहा कि मामले की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.