प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेरा का पुरवा भाव गांव निवासी समरजीत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 15 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसके दरवाजे के सामने मिट्टी गिराकर बंद कर दिया। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। उसे बचाने आई उसकी पत्नी शिवकुमारी को भी पीटा। पीड़ित समरजीत की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश, सुनील, रोशनलाल, अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...