प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के मन्नान की बाजार में जमीन के विवाद में सोमवार को दोपहर दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। इसमें एक पक्ष हमलावर हो गया तो जमकर पूरे परिवार को पीटा। जिससे 65 वर्षीय शिव प्रसाद उसकी 60 वर्षीय पत्नी गंसा देवी, 40 वर्षीय बेटा हरिकेश, 30 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार, 25 वर्षीय बेटी रेशमा पटेल, 38 वर्षीय बहू अनीता देवी पत्नी हरिकेश गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। दूसरी घटना में पश्चिम पट्टी बरई गांव निवासी मो. आरिफ एक सैलून की दुकान पर काम करता है। किसी बात को लेकर विवाद होने पर युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

हि...