प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। पैतृक जमीन से रास्ते को लेकर दो पक्ष में विवाद के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से छह लोग गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्राथमिक उपचार के बाद भी दो लोगों को डॉक्टर ने उनको रेफर कर दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के दर्जियाना बरई गांव में मुख्तार और मुंशियायिन से पैतृक जमीन से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्ष में कई बार पंचायत भी हो चुकी है। उसी मामले में मंगलवार को रास्ते में लगी फटकी खोलकर जाने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष से लाठी डंडे, रॉड चले जिससे दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान से एक पक्ष कलीम का 18 वर्षीय बेटा कैफ अली, नसी...