Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में खदेड़ा, चलाई गोली
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। थाना क्षेत्र के दरियापुर मिश्राइनपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ वृजलाल पांडेय के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक शाम करीब पांच बजे पिस्टल लेकर पहुंचा और मजदूरों को भगा दिया। राकेश जान बचाने के लिए भागा तो गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ अवन दीक्षित ने बताया कि घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.