प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: मानधाता के कुटिलिया गांव निवासी मोहित पांडेय और मनीष शुक्ला के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मनीष और उसके परिवार के लोगों ने 27 अक्तूबर की सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर मोहित पांडेय के पिता हरिशंकर पांडेय, भाई ललित पांडेय और रोहित पांडेय को घायल कर दिया। मोहित ने मामले में मनीष शुक्ला, शैलेंद्र मिश्र उर्फ बच्चा, बब्बू मिश्र, शालिनी मिश्र, राजाराम मिश्र और 3-4 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...