Pratapgarh Kunda News: जमीन के मानचित्र में हेरफेर का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: सधईपुर निवासी रेखा देवी पत्नी अर्जुन यादव ने जमीन के स्वीकृत मानचित्र में कथित हेरफेर और फर्जी पत्र तैयार किए जाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, रेखा ने रकबा 32 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 26 अक्तूबर 2020 को कराया था। भवन निर्माण के लिए अधिशासी अधिकारी की ओर से 25 दिसंबर 2022 को नक्शा/मानचित्र स्वीकृत किया गया था। आरोप है कि विपक्षी रवि कुमार चौरसिया ने कथित तौर पर नगर पंचायत के नाम से फर्जी पत्र तैयार कराकर उक्त भूमि पर रेखा के नाम स्वीकृत मानचित्र को निरस्त किए जाने का उल्लेख कराया। शिकायतकर्ता ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत नगर पंचायत से अभिलेख मांगे तो यह पूरा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.