Pratapgarh Kunda News: जमीन के फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। 40 बिस्वा जमीन खरीदकर 107 बिस्वा बेचने के मुख्य आरोपी को रानीगंज पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उस पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रानीगंज तहसील के शिवसत चलाकपुर में जमीन बेचने के नाम पर शहर के अजीत नगर निवासी मोहिउद्दीन पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। उसने वहां 40 बिस्वा जमीन खरीदने के बाद 107 बिस्वा की बिक्री कर दी। मामले में मोहिउद्दीन के साथ ही भुलियापुर के शादाब, नदीम और जेलरोड के रोशन सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली, रानीगंज और दिलीपपुर में 10 एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी दीपक भूकर ने मुख्य आरोपी मोहिउद्दीन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रानीगंज के एसआई राजेश कुमार यादव ने मोहिउद्दीन को इलाके के रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.