प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव में जमीन के विवाद को दो पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष महलावर हो गया और लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे भैया राम का 55 वर्षीय बेटा माता प्रसाद, उसकी 50 वर्षीय बहू आशा देवी और भैयाराम की 75 वर्षीय पत्नी भवानी देवी गंभीर घायल हो गए। परिजन घायलों को सीएचसी लाकर भर्ती कराए। प्राथमिक उपचार के बाद भी आशा देवी, उसकी सास भवानी देवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन घायलों का इलाज कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह का कहना है मामले की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है जो सही होगा कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...