प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को जन साधारण एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। दानापुर से आनंदविहार जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस 4 घंटे 5 मिनट, आनंद विहार से दानापुर जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस 4 घंटे 36 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 42 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 3 घंटे 51 मिनट, मुंबई एलटीटी से जंक्शन पर आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस 2 घंटे 2 मिनट, अयोध्या छावनी से मुंबई एलटीटी जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 52 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...