Pratapgarh Kunda News: जन साधारण एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जन साधारण एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से शनिवार को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचीं। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दानापुर से आनंद विहार जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस 4 घंटे 9 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 मिनट, अयोध्या छावनी से मुंबई एलटीटी जाने वाली अमृतभारत एक्सप्रेस 6 घंटे, नौतनवां से दुर्ग जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम जाने वाली 42 मिनट, मुंबई एलटीटी से अयोध्या छावनी जाने वाली अमृतभारत एक्सप्रेस 10 घंटे 32 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 3 घंटे 51 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.