प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर जन साधारण एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें गुरुवार को विलंब से पहुंची। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को दानापुर से आनंद विहार को जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस 9 घंटे 30 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 52 मिनट, लखनऊ चारबाग से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 53 मिनट, जम्मूतवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 4 घंटे 18 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 3 घंटे 22 मिनट, अयोध्या छावनी से मुंबई एलटीटी जाने वाली साकेत सुपरफास्ट 1 घंटे 4 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...