प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कोई भी कार्य बगैर जनता के सहयोग से नहीं हो सकता। जनपद में यदि पुलिस ने अच्छा कार्य किया तो उसमें जनता का विशेष सहयोग रहा। जन सहयोग से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। यह बातें नगर पंचायत मानिकपुर में हाइवे पर सभागंज चौराहे की नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए एसपी दीपक भूकर ने कहीं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति बगैर वर्दी का पुलिस है। किसी भी तरह की सूचना आम नागरिकों से मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। इसके पहले एसपी ने चौकी इंचार्ज को उनकी कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया। सुदंरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। नगर की ओर से चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, गंगा रक्षा मंच के संस्थापक राम भरोस मिश्रा मां ज्वालादेवी की प्रतिमा, प्रशस्ति ...