Pratapgarh Kunda News: जनसत्तादल के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे गणपति पंडाल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर पंचायत के सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पर सजाए गए गणपति बप्पा के दरबार में मंगलवार रात जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा अपने समर्थकों संग माथा टेकने पहुंचे। भगवान श्रीगणेश का पूजन अर्चन किया। गणेश पूजा पंडाल के संस्थापक सतीश मौर्य ने डॉ. केएन ओझा, चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, कुंडा चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी, प्रधान प्रकाश तिवारी समेत सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक सुनील कुमार सोनकर, मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. विजय यादव, राम भरोस मिश्रा, दीनबन्धु मिश्रा, बृजेश कुमार मिश्रा, पुजारी गंगा प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.