Pratapgarh Kunda News: जनपद स्तरीय हैंडबाल में मल्हूपुर मानधाता दोनों वर्गों में बना चैंपियन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को हैंडबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर, मानधाता की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मल्हूपुर मानधाता ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सेतापुर, सदर को 4-0 से हराया और विजेता बनी। वहीं, बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल में मल्हूपुर मानधाता ने सेतापुर सदर को 2-1 से शिकस्त देकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। दोनों वर्गों में जीत के साथ मल्हूपुर मानधाता की टीम ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान भी पक्का कर लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.