Pratapgarh Kunda News: जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है : डीएम
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के सेंट अंथोनी इंटर कॉलेज में चल रहे द्वितीय चरण के जनगणना प्रगणकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और प्रशिक्षणार्थियों को दी जा रही जानकारी का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को गंभीरता, सजगता, तत्परता के साथ प्राप्त करें, जिससे कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई उत्पन्न न हो। उन्होंने स्वगणना और फील्ड में घर-घर जाकर जनसंख्या गणना के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.