प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर जंगल में एक लड़की और उसके साथी की पिटाई में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में थाने की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी सारिका साहू के चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद पुलस ने घोरका मुफरिद निवासी सूरज गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाने के एसआई रमिल कुमार ने एक अन्य आरोपी घोरका मुफरिद नजियापुर के इंतजार अली को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में अन्य नामजद पतलू और जीशान अभी फरार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...