प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के रामनगर गांव में मंगलवार शाम तालाब किनारे जंगली सुअर के हमले में पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। खेतों में मौजूद लोग पहुंचे और सुअर को घेरकर मार डाला। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर ले आया गया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 50 वर्षीय अखिलेश सरोज मंगलवार शाम अपने 17 वर्षीय बेटे किशन के साथ गांव के बाहर तालाब किनारे गया था। वहां जंगली सुअर ने अखिलेश पर हमला कर दिया। बेटा बचाने पहुंचा तो सुअर ने उसे भी जख्मी कर दिया। खेतों की ओर मौजूद देवी प्रसाद बिंद, पंकज पहुंचे तो सुअर ने उन्हें भी जख्मी कर दिया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और सुअर को घरेकर मार डाला। करीब ही धान की रोपाई करा रहे पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला सभी घायलों को ट्रा...