Pratapgarh Kunda News: जंक्शन पर मिले लैपटॉप को लौटाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन परिसर में जांच के दौरान आरपीएफ के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश दुबे को लैपटॉप सहित अन्य सामान का एक बैग लावारिस मिला था। जांच के बाद आरपीएफ के प्रभारी मनोज कुमार ने पहचान करने के बाद लैपटॉप रानीगंज के संसरियापुर गांव में रहने वाले मनीष मिश्र को थाने बुलाकर सौंपा। मनीष ने लैपटॉप मिलने के बाद आरपीएफ की टीम के प्रति आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.