Pratapgarh Kunda News: छोटे-बड़े का भेद नहीं करती सच्ची मित्रता : शिवम
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सच्ची मित्रता और भक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण है भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा का मिलन। जहां भगवान ने गरीब मित्र की सच्ची भावना को स्वीकार कर उसे समस्त वैभव प्रदान किया। सच्ची मित्रता कभी भी छोटे बड़े, गरीब अमीर का भेद नहीं करती। यह बातें राजरानी मां गंगा आरती समिति के संयोजन में किलाघाट मानिकपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य शिवम द्विवेदी ने कही। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के संदीपन ऋषि के गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने से लेकर सुदामा की विपन्नता, श्रीकृष्ण के द्वारिकाधीश बनने और कृष्ण सुदामा के मिलने तक की कथा कही। चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी की प्रतिमा, अंग वस्त्र से कथा व्यास को सम्मानित किया। पूर्व सभास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.