प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज इलाके की युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी के साथ 30 सितम्बर की शाम गांव के मिट्ठू और नितिन ने छेड़छाड़ की। आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। इससे पहले भी आरोपित उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना कर चुके हैं। पीड़िता की उक्त तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...