Pratapgarh Kunda News: छेड़खानी की शिकायत पर अधेड़ को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के एक अधेड़ ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग उसकी नाबालिग नातिन से छेड़खानी करते थे। जिसकी शिकायत 18 जुलाई को उसने पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपियों बुलाकर पूछताछ की। इसी बात से खुन्नश खाए युवकों ने 19 जुलाई को दोपहर बाद सरकारी अस्पताल के सामने उसे राड, कड़ा आदि से बेरहमी से पीटा। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने के बाद उसकी जान बची। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोनू केसरवानी, राज केसरवानी, राजू केसरवानी, सुनील केसरवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.