Pratapgarh Kunda News: छेमा सरैया को हराकर धनीपुर बनी विजेता
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: मानधाता ब्लॉक के बेलखरी गांव स्थित बड़ी बाग में बिकरू कांड के बलिदानी दारोगा अनूप सिंह की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में धनीपुर की टीम ने छेमा सरैया को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र प्रताप सिंह और बलिदानी दारोगा के पिता रमेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धनीपुर की टीम ने आठ ओवर में छह विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी छेमा सरैया की टीम निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 48 रन ही बना सकी। इस तरह धनीपुर ने 22 रन से मुकाबला जीत लिया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अदनान को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बेहतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.