Pratapgarh Kunda News: छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 24 को विशेष कैंप
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो में सुधार, पात्र युवाओं, छूटे हुए मतदाताओं, प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों, बेघर मतदाताओं, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जनपद के सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: जिले में विशेष मतदाता पंजीकरण श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.