प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचन्द मौर्य ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होने बताया कि निर्वाचन नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है अथवा किसी कारणवश विलोपित हो गया है, वह पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Balram...