Pratapgarh Kunda News: छिनैती, मारपीट, तोड़फोड़ का आरोपित गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली के मनगढ़ गांव निवासी बालकृष्ण ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 15 जुलाई को उसके प्लाट पर कुछ लोग लाठी डंडा, कुल्हाड़ी, फावड़ा, गहदाला आदि लेकर पहुंचे। गाली-गलौच करते हुए उसकी वृद्ध माता एवं भाभी के साथ मारपीट की। वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल और बीच-बचाव करने आए साथी का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उसी मामले के आरोपित वीरेन्द्र कुमार यादव निवासी बरेजवा मनगढ़ को कोतवाल मनोज कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ हिसामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बकाया मांगने पर युवक को पीटा, पांच पर केस विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.