Pratapgarh Kunda News: छात्र ने परिजनों को दी अपहरण की झूठी सूचना
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए जा रहे छात्र के अपहरण और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की सूचना से पुलिस महकमे में मची खलबली कुछ ही घंटों में शांत हो गई। पुलिस की जांच में अपहरण की पूरी कहानी मनगढ़ंत और बेबुनियाद निकली। जांच में यह बात सामने आई है कि छात्र ने स्वयं अपने अपहरण की कहानी रचकर पिता के मोबाइल पर फिरौती का संदेश भेजा था। शेखपुरा अधारगंज के बहाउद्दीनपुर निवासी राजू यादव का पुत्र ऋषभ यादव मंगलवार को दोपहर पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए कोहड़ौर जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल से पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए अपने अपहरण की झूठी सूचना दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: छात्र को रास्ते से अगवाकर मांगी फिरौती उसे छोड़ने के एवज में पांच ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.