प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कोतवाली के बहाउद्दीनपुर निवासी राजू यादव का पुत्र ऋषभ यादव मंगलवार को पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए कोहंडौर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उसे जबरन अपने साथ बैठा लिया। इसके बाद उसके पिता को व्हाट्सएप पर पांच लाख रुपये की फिरौती का संदेश भेजा। छात्र के पिता इस समय सोनभद्र में हैं। संदेश मिलने के बाद उन्होंने तत्काल घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस छात्र की तलाश करने लगी तो अपहरणकर्ता उसे मदाफरपुर के समीप छोड़कर भाग निकले। पुलिस छात्र को अपने साथ कोतवाली ले आई। चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। शिकंजा कसता देख आरोपी छात्र को छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंद...