Pratapgarh Kunda News: छात्रा से छेड़खानी पर युवक के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के एक गांव की कक्षा 10 की छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह डीहा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। एक युवक उसे रास्ते में रोकता है और उसकी फोटो खींचता है। घर वालों से शिकायत की तो उसने माफी मांगी। 24 अगस्त की रात करीब 8:30 वजे वह नशे में उसके घर में घुस गया। उसे देख वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने कहा कि वह प्रसाद देने आया है। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग आते दिखे तो वह भाग निकला। युवकों ने पीछा किया तो वह अपनी क्लीनिक में घुस कर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित डॉ. विजय यादव उर्फ गिरिजा शंकर निवासी चैनी का पुरवा पुरनेमऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.