प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला पुलिस चौकी क्षेत्र में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा से सोनावा गांव निवासी अरबाज खान रास्ते में छेड़खानी करता था। 27 अक्तूबर की शाम छात्रा कोचिंग जाने लगी तो वह रास्ते में अश्लील टिप्पणी करने लगा। छात्रा के घर में जानकारी देने पर उसके पिता ने अरबाज खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...