Pratapgarh Kunda News: छात्रा प्रज्ञा बनीं एक दिन की बैंक मैनेजर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संडवा चंडिका ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर की बालिकाओं को गुरुवार को भ्रमण कराया गया। विद्यालय की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता को एक दिन के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा गड़वारा का मैनेजर बनाया गया। मैनेजर की कुर्सी पर बैठीं प्रज्ञा ने बैंक में आने वाले ग्राहकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक दानिश कबीर, अनिक भिलवार, प्रधानाध्यापक राजीव श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका शांती त्रिपाठी व छात्रा आकांक्षा, शिक्षा, नंदिनी, शिवानी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Sitapur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- Bhadoni News: परिषदीय स्कूल के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.