Pratapgarh Kunda News: छात्रा को भगा ले गया ट्यूटर, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को पुराना माल गोदाम रोड रेलवे कॉलोनी निवासी रितेश तिवारी तीन साल से ट्यूशन पढ़ा रहा था। 24 अगस्त की शाम किशोरी को घर में अकेला पाकर रितेश बहकाफुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए शीघ्र की कार्रवाई की मांग की। पुलिस रितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.