Pratapgarh Kunda News: छात्रा का हुआ अंतिम संस्कार, अब जाम लगाने वाले हो रहे चिह्नित
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के करीब भंगवा गांव में बुधवार दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह सई तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब पुलिस हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने वालों को चिह्नित कर रही है। नगर कोतवाली के भंगवा जूड़ा का पुरवा निवासी संदीप कुमार गौतम की आठ वर्षीय बेटी रितिका की बुधवार दोपहर स्कूल से लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों संग ग्रामीणों ने भंगवा चुंगी के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। शव उठाने को लेकर लोगों की पुलिस से खासी झड़प हो गई। इस दौरान पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई और एंबुलेंस भी फंस गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने जूड़ा का पुरवा में ही शव सई नदी किनारे दफन कर दिया। पुलिस ने ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.