Pratapgarh Kunda News: छह लोगों की मौत के बाद पालिका ने ध्वस्त कराया जर्जर भवन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: छह अगस्त की रात महुली में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने जर्जर भवन को जेसीबी से ध्वस्त कराया। अब अफसरों की देखरेख में परिवार में बचे एकमात्र सदस्य अमन श्रीवास्तव नये मकान का निर्माण कर सकेंगे। नगरपालिका के महुली वार्ड में रहने वाले मृतक प्रमोद श्रीवास्तव का परिवार एक बेहद जर्जर मकान में रहता था। छह अगस्त की रात पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। करीब दो बजे अचानक छह गिर गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर लोगों को मलबे से बाहर निकाला लेकिन परिवार के सात लोगों में से छह की मौत हो चुकी थी। परिवार के एकमात्र सदस्य अमन श्रीवास्तव को घायल दशा में अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.