Pratapgarh Kunda News: छत से गिरकर वृद्ध की हुई मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र के सोनपुरा बनहरा निवासी 62 वर्षीय लालजी यादव मंगलवार को अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़े थे। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। उन्हें ढकवा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद देरशाम आसपुर देवसरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार देर शाम इब्राहिमपुर घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लालजी यादव के दो बेटे और चार बेटियां हैं। लालजी की मौत से पत्नी अनारा देवी बेटे कपिल देव शिव कुमार समेत परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.