Pratapgarh Kunda News: चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों के साथ की बैठक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील। पट्टी क्षेत्र के पृथ्वीगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने सोमवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में चौक से पट्टी रोड, बांधवा रोड व उड़ैयाडीह रोड तक सीसीटीवी कैमरे लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। व्यापारी राजेश सिंह ने बाजार में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। व्यापारियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदारी पिंटू उमरवैश्य को सौंपी गई। बैठक में देवी शरण (अधिवक्ता), विवेक उमरवैश्य, हकीम अंसारी, संतोष कुमार उमरवैश्य, राकेश मास्टर, साजन उमरवैश्य, सुरेश मौर्य, रंजीत कुमार जायसवाल, मुकेश गुप्ता, अखिलेश ओझा, प्रहलाद, सिंपल उमरवैश्य, रोहित उमरवैश्य तथा उपनिरीक्षक उमेन्द्र शुक्ला सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.