Pratapgarh Kunda News: चोरों ने दो घरों से लाखों का सामान समेटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बेखौफ चोर एक ही रात में दो घरों में नकब लगाकर भीतर घुसे। कमरों का ताला तोड़कर घर मे रखे नकदी, सोने-चांदी के जेवरात लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई तो हड़कंप मच गया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चमेला का पुरवा गांव निवासी हृदय लाल निर्मल उर्फ कल्लू के घर चोर पक्की दीवार में नकब लगाकर भीतर घुसे। आलमारी, बॉक्स तोड़कर उसमें रखा 14 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात आदि लाखों का सामान समेट लिया। इसी गांव निवासी रामावती के घर चोर नकब लगाकर घुसे। घर में रखा 18 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान उड़ा दिए। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो टूटे अटैची, सूटकेस और बिखरे सामान मिले। यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.