Pratapgarh Kunda News: चोरों ने दुकान से सामान समेटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कोतवाली के करीम नगर चौंसा गांव निवासी दिव्यांग अजय मिश्रा करीम नगर मोड़ के पास चाय-पान की दुकान चलाता है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी और कीमती सामान समेट लिया, बाकी सामान दुकान के बाहर बिखेर दिया। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे धनऊ बाजार के भागी की बाग दहगेंरी जमालपुर गांव निवासी बीर सिंह सुरेश यादव की मार्केट में मोबाइल शाप है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर मार्केट में अंधेरा करने को बल्ब तोड़ दिए और दुकान का ताला काटने लगे। आहट होने पर चार भाग निकले, सुबह लोगों ने ताला कटा देखा तो अवाक रह गए, पुलिस को मामले की तहरीर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.