Pratapgarh Kunda News: चोरी हुए पंप के साथ दो गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज। चोरी गए टुल्लू पंप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी हुआ पंप बरामद किया है। विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। महेशगंज थाना क्षेत्र के परान का पुरवा गांव निवासी वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नलकूप का ताला 29 अगस्त रात तोड़कर चोर उसमें लगा टुल्लू पंप खोल ले गए। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसी मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी बिसुन सरोज, अमन सरोज निवासी परान का पुरवा को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने चोरी गए टुल्लू पंप को बरामद कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.