प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। अभी तीन दिन पहले लाइन हाजिर किए गए एसओ फतनपुर और एसआई संतोष वर्मा अब भ्रष्टाचार में फंस गए हैं। फतनपुर थाने में ही महिला मुंशी ने उनके खिलाफ के भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने ट्रक पर लोड लकड़ी चोरी से बेचने वालों को बचाव किया। ट्रक बरामद करने के बावजूद लकड़ी कहां गई इसकी जानकारी नहीं की। ड्राइवर और मालिक को बुलाकर ट्रक उनके हवाले कर दिया और पीड़ित को फटकार कर थाने से भगा दिया। फतनपुर एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी और एसआई संतोष वर्मा को एसपी दीपक भूकर ने मंगलवार को एफआईआर लिखने में विलंब और विवेचना में लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया था। जांच सीओ रानीगंज प्रशांतराज हुड्डा को दी थी।

जांच की स्थिति सीओ की जांच के बाद फतनपुर थाने की जीडी मुंशी गीता श...