प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के भिटारी अशोग गांव निवासी महिला के घर 12 जुलाई को चोरी हुई। महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि तीन अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए तथा बक्शे में रखा मंगलसूत्र, पायल, मोबाइल चोरीकर भाग निकले। उसकी नींद खुली तो उसने चोरों को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने वजनी वस्तु से हमला कर दिए जिससे उसके सिर में चोटे आई।

पुलिस कार्रवाई महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। उसी रात चुभकी गांव में भी चोरी हुई थी, उसके भी जेवरात चोरों ने उड़ाए। पुलिस उसकी भी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।

अभियुक्त की गिरफ्तारी उसी मामले में दरोगा विवेक कुमार यादव पुलिस टीम के साथ बाभन बखरी के में बीजूमऊ जाने वाले मार्ग पर सना बानो पत्नी मोनू कुरैशी निवासी कुरैशी का पुरव...