Pratapgarh Kunda News: चोरी के सामान के साथ युवक को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। सांगीपुर थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में छह जुलाई की रात चोरी हुई थी। सांगीपुर पुलिस के साथ स्पेशल टीम ने रविवार सुबह उसी मामले में विंध्यसिंह का पुरवा के एक पोल्टी फॉर्म के पास एक वाहन पर सवार कुछ संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से चोरी गया इनवर्टर, बैटरी, सिलाई मशीन, टीवी और गैस सिलेंडर बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, वाहन के साथ पकड़े गए सचिन गौतम निवासी शाहबरी भाटन का पुरवा पर अमेठी, प्रतापगढ़ जिले के अन्य थानों में लूट और चोरी के दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने वाहन को सीज कर पकड़े गए सचिन गौतम को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.