प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूरायजहांपुर गांव निवासी सरोजा देवी पत्नी पुतानीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 9-10 अगस्त की रात चोर उसके घर के पीछे की दीवार काटकर घर में घुसे। आलमारी आदि तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात आदि हजारों का जेवरात चोर उठा ले गए। पीड़िता सरोजा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...