प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोपेड बरामद कर सीतापुर निवासी दिलेराम को गिरफ्तार कर लिया। वह रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव का रहने वाला है। उड़ैयाडीह निवासी रमेश मिश्र की मोपेड 16 अक्तूबर को नहर चौराहे स्थित हनुमान मंदिर के पास दुकान के सामने से चोरी हो गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मोपेड की तलाश कर रही थी। एसआई मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को बीबीपुर नहर पुलिया के पास आरोपी को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...