प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ममरखापुर मिरगढ़वा गांव निवासी सोनू सोनकर के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मुकदमों को लेकर पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है। नगर में ई-रिक्शा बैटरियों के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। तभी विवेचना के दौरान सोनू सोनकर का नाम बैटरी चोरी में प्रकाश में आया। जिसमें सोनू अपने साथी रोहन कुमार के साथ ई-रिक्शा के बैटरियों की चोरी की। उसी मामले में उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने शाहबाद मुर्गी फार्म को जाने वाले रास्ते से उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन बैटरियां भी बरामद की। विधिक प्रक्रिया पूरी पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...